आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

--Advertisement--

विधायक नीरज नैय्यर तथा पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने की अगुवाई

चम्बा – भूषण गुरुंग

कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में आज विधायक नीरज नैय्यर तथा पूर्व मंत्री आशा कुमारी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया।

यह मार्च उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर मुख्य चौक बाजार, मेडिकल कॉलेज परिसर से होते हुए इरावती होटल के समीप तक पहुँचा। कैंडल मार्च के दौरान सभी लोगों ने इस हमले में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर ऐसे कायराना कृत्यों का डटकर विरोध करना चाहिए।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सभी लोग केंद्रीय सरकार द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों का सहयोग एवं समर्थन करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जिला  कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया,  अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  करतार सिंह ठाकुर, महासचिव लियाकत अली खान , कांग्रेस पार्टी  के पदाधिकारी   एवं कार्यकर्ताओं सहित  भारी संख्या में जिलावासी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...