बिजली के शार्ट सर्किट से सुलगी चिंगारी से तबाही, दो मंजिला मकान राख

--Advertisement--

बिजली के शार्ट सर्किट से सुलगी चिंगारी से तबाही, दो मंजिला मकान राख

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नरैण के अंतर्गत करशोली गांव में रात चार कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीडि़त परिवार का दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग में घर के सामान के साथ कपड़े, बरतन, राशनव पैसे सब राख हो गया।

घटना के समय मकान मालिक विजय सिंह घर में अकेला सो रहा था। उन्हें रात 2:30 बजे के करीब खिडक़ी से आग की लपटें दिखाई दी। यह देख कर वे घर से बाहर निकल कर भागा, जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आई। इस आग लगने की सूचना मिलते ही नरैण पंचायत के उपप्रधान अविनाश कायथ ने सुबह पुलिस चौकी तकलेच को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कारण बताई जा रही है। इस घटना में किसी भी तरह के मानव या पशु के हानि होने की सूचना नहीं मिली है। राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंच गए हैं।

पंचायत नरैण प्रधान शिव राम के बोल 

ग्राम पंचायत नरैण के प्रधान शिव राम ने बताया कि गुरुवार रात विजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह गांव करशोली रामपुर के रिहायशी मकान में आग लगी है। आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों के अथक प्रयासों के बाद भी मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका। ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन से पीडि़तों को शीघ्र सहायता व मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...