पहलगाम आतंकी हमले पर ‘अपनी सरकार’ के ही मंत्री ने सीएम सुक्खू का मांगा इस्तीफा, जानें क्यों

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पहलगाम में कुछ नरपिशाचों ने मासूम लोगों के खून की नदियां बहा दी। 26 लोगों को बिना कसूर के मौत की नींद सुला दिया। इस हमले से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व दुखी है। ये हमला उस देश की धरती पर हुआ जो वसुधैव कुटुंबकम की नीति पर चलता है।

मंगलवार को बैसरन घाटी में जब बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। उस समय ये हमला हुआ। इस हमले से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू इतने व्यथित हैं कि उनका भूगोल गड़बड़ा गया है और उन्होंने सीधा हिमाचल के मुख्यमंत्री सीएम सुक्खू से इस्तीफा मांग लिया।

अब आप सोच रहे होंगे, अरे भाई, हमला तो कश्मीर में हुआ, सुक्खू तो हिमाचल में हैं। दरअसल झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसे करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। आम नेता को तो गूगल मैप और कॉमन सेंस दोनों की जरूरत पड़ती, लेकिन मंत्री महोयद तो बिना टिकट, सीधा बातों की उड़ान से कश्मीर के पहलगाम से हिमाचल के शिमला पहुंच गए। उनका बयान आने के बाद गूगल मैप भी परेशान है कि पहलगाम कल तक तो जेएंडके में था, रातों रात हिमाचल में कैसे शिफ्ट हो गया।

पहलगाम घटना के लिए सीएम सुक्खू से मांगा इस्तीफा

दरअसल लोहरदगा में मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री ने मंत्री ने पहलगाम की घटना को लेकर कहा कि ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसके लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस घटना के लिए सुखविंदर सिंह सूक्खु जिम्मेदार हैं, क्योंकि वो अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं कर पाए।उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब न जाने कैमरे को देख उन्होंने ये बयान जोश में बिना होश के दिया ये तो मंत्री जी ही बता पाएंगे।

पहलगाम में आतंकी हमला हुआ ये दुखद घटना थी, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन जैसे ही मंत्री जी से माइक और कैमरे के सामने इसपर सवाल पूछा गया। मंत्री जी ने छाती ठोककर बिना भूगोल और मामले की जानकारी के हिमाचल के मुख्यमंत्री से ही इस्तीफा मांग लिया। उनके इस बयान से पता चलता है कि वो इस मामले को कितनी संवेदनशीलता से जानते हैं।

शायद हमला पहलगाम में हो या पनामा में इस्तीफा हिमाचल के सीएम सुक्खू को ही देना चाहिए। ऐसा लग रहा है जैसे मंत्री जी की राजनीति सेंस नहीं, सेंसेशन से चलती है, जैसे ही मंत्री जी ने पहलगाम घटना पर सीएम सुक्खू का इस्तीफा मांगा उनके बयान के बाद ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ये सोच रहे होंगे कि पहलगाम हिमाचल में कब से आ गया।मंत्री जी ने आव देखा न ताव माइक पर दो राज्यों का भूगोल ही बदल दिया। उनके बयान के बाद एक ही बात कही जा सकती है नेता जी के ज्ञान को प्रणाम।

कौन हैं सुदिव्य कुमार

बता दें कि सुदिव्य कुमार का जन्म 26 जुलाई 1970 को झारखंड के गिरिडीह जिले में हुआ था। वो अभी झारखंड सरकार में जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से मंत्री हैं। 1989 में पार्टी में आने पर सुदिव्य 1992 में झामुमो के नगर अध्यक्ष बने। सुदिव्य गिरिडीह नगर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2003 में गिरिडीह के जिला अध्यक्ष बने। सुदिव्य 2019 और 2024 का विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।

दूसरी बार विधायक बने सुदिव्य कुमार सोनू मौजूदा झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री के अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सुदिव्य कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बहुत करीबी माने जाते हैं। सुदिव्य कुमार सोनू का बयान चर्चा का विषय बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला के रिज पर 15 जुलाई को होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

शिमला - नितिश पठानियां  राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष...

सिलिंडर फटने से धमाका, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे; लाखों का नुकसान

मंडी - अजय सूर्या  नगर निगम के पुरानी मंडी वार्ड...

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, अब सरहद पर संभालेंगे देश की रक्षा का जिम्मा

हिमखबर डेस्क  भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा...