अब डीसी ऑफिस हमीरपुर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर तैनात

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जिले के उपायुक्त कार्यालय (डीसी ऑफिस) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवा कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जैसे ही यह सूचना प्रशासन को मिली, तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया। डीसी ऑफिस परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे कार्यालय परिसर की गहन तलाशी ली।

डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ही दिन हमने डीसी ऑफिस की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन आज की घटना ने सुरक्षा की समीक्षा को और भी आवश्यक बना दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे...

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...