‘गुस्सा अल्पसंख्यक मुसलमानों पर ना निकालें’, पहलगाम हमले पर बोले कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कहा-हिंदुओं पर टार्गेटेड हमला था

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद टारगेट किलिंग को लेकर बहस छिड़ी है। वहीं, अब हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने भी माना कि पहलगाम में हिंदुओं को टारगेट करके मारा गया है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हिंदुओं पर टार्गेटेड प्रहार था। इसमें कोई संदेह नहीं है। पूर्व में कश्मीरी पंडितों का पलायन और अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले भी कठोर सत्य हैं लेकिन उनका गुस्सा हम भारतीय अल्पसंख्यक मुसलमानों पर निकाले..यह कहा तक सहीं है?

हम हिन्दू इतने कमजोर नहीं कि अपने मुल्क के लोगों का ही बहिष्कार करें, यही आतंकवादियों की जीत होगी। हमारी लड़ाई सरहद पार आतंकवादियों से है और यह लड़ाई हमें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 140 करोड़ भारतीय के रूप में लड़नी हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना हैं।

इससे पहले, गुरुवार को भी विक्रमादित्य सिंह ने पोस्ट डाली थी और लिखा था कि धर्म पूछ कर निहत्थों को मारना भारत के ख़िलाफ़ युद्ध से कम नहीं, हम सब इस विषय में प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। जो उनकी आने वाली पुश्तें याद रखें। इतिहास गवाह हैं जब जनरल याह्या खान ने भारत की ओर नज़र उठाई थी तो इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा पर 24 वर्षीय युवक की मौत, आराम करते समय गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से...

अपना ही बेटा बना खून का प्यासा, सिरमौर में दराट से हमला कर मां को किया घायल

सिरमौर में दिल दहला देने वाली वारदात! बेटे ने...

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...