क्या पहलगाम हमले के बाद अरनी विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों को पीटा गया..क्या है सच्चाई? पुलिस ने सब कुछ बताया

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पहलगाम हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी छात्रों पर हमले की फर्जी खबरें तैर रही हैं। कश्मीर के कुछ ट्वीटर हैंडल के जरिये ये खबरें फैलाई गई हैं और अब हिमाचल पुलिस ने भी इन खबरों का खंडन किया है। हिमाचल में किसी भी कश्मीर छात्र या लोगों को टारगेट नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर में जेएंडके स्टूडेंट एसोशिएश के नेशनल कन्वीनर नासीर खुआमी ने लिखा कि  स्थिति गंभीर और चिंताजनक होती जा रही है। हमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अरनी विश्वविद्यालय, काठगढ़ (इंदौरा) से कश्मीरी छात्रों के घबराए हुए कॉल प्राप्त हो रहे हैं।

इन छात्रों को दक्षिणपंथी और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा परेशान, गाली-गलौज और शारीरिक हमले का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल के दरवाजे जबरदस्ती तोड़े जा रहे हैं, और छात्रों को धमकाया जा रहा है, उन्हें ‘आतंकवादी’ कहकर डराया जा रहा है और हिंसा के तहत उनके आवास खाली करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

हालांकि, अब तक इस तरह की बात सामने नहीं आई है। ना ही छात्रों या कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है।

एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा के बोल

नुरपुर के एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि कश्मीरी छात्रों पर हमले की कोई भी घटना सामने नहीं आई है। जब उनसे पूछा गया कि बीते 24 घंटे में क्या कुछ ऐसा हुआ है तो उन्होंने दोबारा पड़ताल की और बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और माहौल पूरी तरह से शांत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...