देर रात हुई तवाही के विद्युत विभाग कर्मचारीयों ने निष्ठा से वहाल की विद्युत आपूर्ति

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा

बुधवार देर रात आए भारी तूफान की वजह से फतेहपुर, रैहन, राजा का तालाब क्षेत्र में विद्युत विभाग को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जगह–जगह पेड़ गिरने से इन क्षेत्रों की बिजली रात बुधवार रात से गुल है।

पेड़ों के गिरने से जगह जगह तारों का जाल फैला हुआ है।विद्युत विभाग के कर्मचारी गुरुवार सुबह से ही बिजली को चलने के लिए अपने कार्य पर निष्ठा से लगे हुए हैं।बिजली गुल होने से क्षेत्र में गुरुवार को लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

सहायक अभियंता अभिजीत सिंह के बोल 

विद्युत विभाग उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह का कहना है कि उपमंडल रैहन, फतेहपुर व राजा का तालाब के क्षेत्रों में तूफान की वजह से विद्युत विभाग को 15 लाख रुपए से अधिक राशि की चपत लगने का अनुमान है।तूफान की वजह से इन क्षेत्रों में लगभग तीस बिजली के खंभों को नुक्सान पहुंचा है।

इनका कहना कि कर्मचारी विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के तत्काल प्रभाव से कार्य के लिए जुट गए हैं। उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति यथा शीघ्र बहाल हो। इसके लिए प्रयास पूर्ण रूप से जारी है। सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने विद्युत उपभोक्ताओं से इस विषय में सहयोग का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...