शाहपुर अस्पताल में शीघ्र मिलेगी डायलेसिसि की सुविधा -पठानियां

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर के प्रत्येक वार्ड में लेंगें विकास कार्यों की फीडबैक, अब बंद कमरों में नहीं आम लोगों के सामने हांेगी समीक्षा बैठकें: पठानियां

शाहपुर, 17 अप्रैल – नितिश पठानियां

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने वीरवार को शाहपुर विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि समीक्षा बैठकों के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रातः सात से नौ बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा ताकि सभी लोग इसमें भाग ले सकें।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि लोगों की समस्याएं का उनके घर द्वार पर जाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शाहपुर विस क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों की सुविधा के लिए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी करवा दी गयी है। कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो जाएगा। इससे शाहपुर ही नही बल्कि लगते  ज्वाली,सिहुंता,एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

शाहपुर निवासी जगरूप नाग और उनकी धर्मपत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर को भेंट की वहीं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने अपनी ओर से अस्पताल को चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की।

इससे पहले भी उपमुख्य सचेतक डेंटल चेयर, शीतल पेयजल कूलर, हीटर व आक्सीनेटर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं। वहीं विधायक केवल सिंह पठानियां से प्रेरित होकर दरगेला निवासी देवराज जम्बाल डिस्टिल्ड वाटर प्लांट व एक इलेक्ट्रोकोटरी मशीन (आपरेशन के दौरान टांका लगाने की मशीन) अस्पताल को भेंट कर चुके हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पेंशनर सेल अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, नगर पंचायत के सभी पार्षदों सहित शाहपुर के स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...