मेडिकल कॉलेज चंबा में 5 नए चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त: विधायक नीरज नैय्यर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में प्रदेश सरकार द्वारा पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारियों को नियुक्त किया है। विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी।

नीरज नैय्यर ने विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति करने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इन पांच विशेषज्ञों में मनोचिकित्सा, रेडियो डायग्नोसिस, रेडियोथैरेपी, फिजियोलॉजी और एनाटॉमी के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल है।

विधायक ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति करने को लेकर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की नियुक्ति से जिला वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई...

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को...