फिर गरमायी हिमाचल की राजनीति, शिमला सांसद के बयान से मचा बवाल, हिमाचल में जल्द BJP सरकार बनने का किया दावा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप ने हिमाचल में जल्द ही भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कभी भी हमारी सरकार विराजमान हो सकती है। इससे हिमाचल की राजनीति फिर से गरमा गई है।

पिछले साल दिसंबर में भी भाजपा पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगे थे। अब फिर से भाजपा के सांसद की ओर से इस तरह के बयान आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा आरंभ हो गई है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता 2027 में अपनी गलती सुधार लेगी, लेकिन उन्होंने अपने पहले के बयान को नहीं बदला।

इससे साफ है कि भाजपा को अब भी उम्मीद है कि वह 2027 से पहले सत्ता में आ सकती है, लेकिन भाजपा के लिए अभी पूर्व मंत्री रमेश धवाला की चिंगारी को शांत करना चुनौती बना हुआ है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा को देहरा से धवाला की उठी ज्वाला को भी शांत करना होगा।

देखना होगा कि भाजपा इसमें सफल रहती है या फिर चिंगारी धधकती है। इस पर काफी कुछ 2027 के चुनाव पर निर्भर करेगा। रमेश धवाला के साथ चंडीगढ़ में 10 से ज्यादा पूर्व विधायक बैठक कर चुके हैं। इनमें दो बड़े नेता भी शामिल थे।

इनके साथ ही पार्टी के टिकट आवंटन के बाद नाराज हुए नेता भी इसमें शामिल हुए, तो डैमेज कंट्रोल अंतिम चरण में मुश्किल हो सकता है। इसलिए पार्टी के इस दावे को अति आत्मविश्वास मानते हुए अब राजनीतिक जानकार भी इस चिंगारी को जल्द शांत करने की बात कर रहे हैं।

बता दे कि धवाला कांगड़ा के नेताओं को एकजुट करने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। राजनीतिक तौर पर कांगड़ा हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान रखता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...