आतंकी पन्नू ने हिमाचल के CM सुक्खू को दी धमकी, शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को देगा 11 लाख का इनाम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है। इसी के साथ पन्नू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर सभी समारोहों को तत्काल बंद कर दे।

सिख फॉर जस्टिस की ओर से एक औपचारिक नोटिस जारी किया गया, जिसमें मांग की गई है कि हिमाचल प्रदेश सरकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सम्मान में सभी भीम जयंती समारोहों को तुरंत बंद करे। पन्नू ने डॉ. भीम राव अंबेडकर पर ये आरोप लगाए कि संविधान में सिखों को अधिकारों की अनदेखी हुई है।

इसके साथ ही शिमला में अंबेडकर प्रतिमा पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का भी एलान किया। औपचारिक नोटिस में लिखा कि सिख फॉर जस्टिस भीम जयंती के दौरान शिमला में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11,00,000 रुपये का इनाम दे रहा है।

उसने लिखा यह अंबेडकर के संवैधानिक विश्वासघात का सीधा जवाब है, जिसके कारण सिखों का नरसंहार हुआ। अनुच्छेद 25 (बी) से लेकर 1984 के नरसंहार और उसके बाद तक।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...