डाकघर में बिना फॉर्म निकाले और जमा करें पैसे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल रविंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय डाक विभाग द्वारा अब 5 हजार रूपये तक के लेनदेन के लिए इ-केवाईसी सुविधा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला मंडल के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर व उप डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत ग्राहक बिना फॉर्म भरे इ-केवाईसी के माध्यम से 5 हजार तक के पैसे जमा और निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के माध्यम से ग्राहक अब 5 हजार रूपये तक का लेनदेन बिना किसी वाउचर के कर सकेंगे, जिससे डाकघरों में लेनदेन की प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज और कागज रहित हो गई है।

यह सुविधा डाक विभाग की डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्राहकों को सुरक्षित और आसान बैंकिंग प्रदान करती है। विशेष कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों और निरक्षर जमाकर्ताओं के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी नजदीकी डाकघर से संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई...

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को...