हिमाचल में 21 दिन से अस्पताल में भर्ती थी गर्भवती महिला, जब डिलीवरी हुई डॉक्टरों के पैरों तले खिसक गई जमीन

--Advertisement--

34 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल के मंडी जिले में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों लड़के हुए हैं और स्वस्थ हैं।

बता दें कि महिला के पहले से दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और बेटी हैं। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इससे पहले जुड़वां बच्चे तो कई बार पैदा हुए हैं, लेकिन तीन बच्चों का एक साथ पहली बार जन्म हुआ है।

भावना देवी पत्नी विभीषण कुमार गांव देवघर, बालीचौकी, सराज विधानसभा से संबंध रखते हैं। भावना देवी के जीजा मिंटू ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।

बता दे किशनिवार सायं छह बजे के आसपास बच्चों का जन्म हुआ था उसके बाद ऑपरेशन थियेटर में समय लग गया। चिकित्सकों ने भावना देवी को 21 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया था और वह चिकित्सकों की निगरानी में थी। शनिवार को चिकित्सकों ने सर्जरी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...