बैजनाथ में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाएं गिरफ्तार, 2 लाख 22 हजार कैश भी जब्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बैजनाथ के अलहिलाल मेें पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो िकि पंजाब से हैं। दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अुनसार रविवार देर रात पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अलहीलाल में एक होटल में दबिश दी और सैक्स रैकेट के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य महिलाओं क रेस्क्यू किया गया है।

डीएसपी अनिल शर्मा के बोल

डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर चल रहे होटल में देह व्यापार हो रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह गिरोह संगठित रूप से महिलाओं के शोषण के गैरकानूनी धंधे को संचालित कर रहा था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो पीडि़त महिलाओं को सफलतापूर्वक मुक्त कराया है, जिन्हें इस दलदल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

साथ ही, इस कार्रवाई में अपराध से जुड़े कुल 2,22,080 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं, जो इस अवैध गतिविधि से अर्जित किए गए मुनाफे का हिस्सा हैं। यह सफल कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही का परिचायक है, बल्कि समाज में व्याप्त इस घिनौने अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है।

जांच अभी जारी है, और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...