पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे पर चलती कार में भडक़ी आग, शाहपुर निवासी ने ऐसे बचाई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पठानकोटमंडी नेशनल हाई-वे पर शनिवार करीब 10 बजे शाहपुर से पठानकोट की तरफ जा रही निसान कंपनी की मैग्नाइट कार में अचानक आग लग गई, लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी चालक मनु अपनी कार से पठानकोट जा रहा था, तभी जौंटा पहुंचने पर कार से अचानक धुआं निकलने लगा।

 

धुआं देखकर चालक ने तुरंत कार को रोका और जैसे ही वह बाहर निकला, कार में जोरदार आग लग गई। आग की लपटों के साथ चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे आस-पास के लोग घबराकर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला और पास के अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

चालक मनु ने बताया कि जब उसने कार में से धुआं निकलते देखा, तो उसने तुरंत कार को रोका और बाहर निकलने की कोशिश की। जैसे ही वह बाहर निकला, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि चालक समय पर बाहर निकलने में सफल रहा, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...