दुबई ट्रांसगार्ड ग्रुप फिर लाया नौकरियां : अच्छा वेतन, कांगड़ा में इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अगर किसी युवा की दुबई में नौकरी करने की इच्छा है तो उनके लिए एक सुनहरा मौका है। दुबई की टॉप सेमी गवर्नमेंट कंपनी ट्रांसगार्ड ग्रुप एक बार फिर विभिन्न पदों पर भर्ती लाई है। ट्रांसगार्ड ग्रुप दुबई की टॉप रैंकिंग कंपनियों में से एक है।

इस कंपनी में सभी भारतीयों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए 6 अप्रैल, 2025 को कांगड़ा में इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू ग्रोवर होटल कांगड़ा में आयोजित किए जाएंगे। कंपनी को काफी संख्या में कामगारों की आवश्यकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

ट्रांसगार्ड ग्रुप दुबई सिक्योरिटी गार्ड, एयरपोर्ट लोडर, एयरक्राफ्ट क्लीनर, वायर हाउस वर्कर, स्काफफोल्डर, कारगो लोडर, हाउस कीपर और किचन स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती करेगा।

सिक्योरिटी गार्ड के लिए करीब 52 हजार (2262 AED), एयरपोर्ट लोडर और एयरक्राफ्ट क्लीनर के लिए करीब 25 हजार (1105 AED), वायर हाउस वर्कर, हाउस कीपर और किचन स्टीवर्ड के लिए करीब 21 हजार (900 AED), स्काफफोल्डर के लिए करीब 35 हजार (1500 AED), कारगो लोडर के लिए करीब 19 हजार (825 AED) रुपए वेतन मिलेगा। सिक्योरिटी गार्ड की 12 घंटे ड्यूटी होगी। अन्य पदों के लिए 9 घंटे ड्यूटी प्लस ओवरटाइम रहेगा।

अभ्यर्थी को बेसिक अंग्रेजी की नॉलेज होनी चाहिए। इन पदों के लिए फ्रेशर भी इंटरव्यू दे सकते हैं। आवास, यातायात और मेडिकल सुविधा कंपनी द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट और सभी शैक्षणिक दस्तावेज व उनकी कॉपी लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। चयनित होने पर वीजा लगने के बाद ही निर्धारित शुल्क देना होगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हिमखंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश से 01892-295700 या 78147-12771 नंबर पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...