पैट्रोल पंप पर फायरिंग के दौरान फतेहपुर-नंगाल के युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

बटाला (पंजाब) के एक पैट्रोल पंप पर लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के 2 युवकों पर गोलियां चला दीं।

इस घटना में नंगाल निवासी केवल कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर निवासी हाड़ा रवि कुमार (36) गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पैट्रोल पंप पर पहुंचे और केवल कुमार से नकदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर बाहर आए रवि कुमार पर भी हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पैट्रोल पंप मालिक को सूचित किया।

इसके बाद केवल कुमार और रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केवल कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रवि कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार देर शाम केवल कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पंचायत प्रधान नंगाल रछपाल सिंह ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...