टांडा मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डाक्टर पर हमला

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

टांडा अस्पताल में 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न अंतिम वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर ने जूनियर 2022 बैच के एमबीबीएस डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया।

टीएमसी कार्यालय से एक पत्र के माध्यम से पुलिस विभाग को सूचित किया गया है कि एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टर ने अपने जूनियर डॉक्टर पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया।

15 मार्च सुबह पीडि़त ने फार्माकोलॉजी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष और छात्रावास प्रबंधक को लिखित में सूचित किया, जिसके अनुसार 2019 बैच के एमबीबीएस इंटर्न कर रहे प्रशिक्षु छात्र द्वारा धमकी और हमले के संबंध में दिया गया मूल बयान भी संलग्न किया गया है।

पीडि़त छात्र ने आशंका व्यक्त की है कि उस पर फिर से हमला किया जा सकता है। पीडि़त प्रशिक्षु ने टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

लिखित शिकायत के अनुसार 14 मार्च को होली के दिन दोपहर एक बजे के करीब टांडा मेडिकल कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट में चार से छह इंच लंबे चाकू या खुंखरी से हमला किया गया।

वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज द्वारा इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही एंटी रैगिंग कमेटी में इससे संबंधित फैसला लेकर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...