कोटला पुल पर खुल गए चलती HRTC बस के टायर

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सवारियों को अच्छी व बेहतर बस सुविधा देने के दावे तो कर रही है, लेकिन सही मायने में HRTC की बस में सफर करना मौत को निमंत्रण देने से कम नहीं है।

आए दिन कहीं न कहीं बसों के टायर खुल जा रहे हैं या टायरों के फटने से हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर कोटला में भी देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार HRTC की बस शिमला से पठानकोट जा रही थी कि कोटला पुल पर चलती बस के चालक तरफ के पिछले दोनों टायर अचानक ही खुल गए जिससे बस अनियंत्रित हो गई तथा बस में बैठी सवारियां चिल्ला उठीं।

बस चालक ने बड़ी सूझबूझ के साथ बस को नियंत्रित किया अन्यथा कोई बड़ा हादसा घटित हो जाता। यह टायर अगर कोटला से पीछे कहीं खुलते तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।

बस का टायर खुलने से यातायात अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। बाद में पुराने पुल और कुछ गाडिय़ां कैहरना टनल से चलाई गईं। वहीं सवारियां अन्य बस में बैठकर गंतव्य की तरफ चली गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...