कब्रिस्तान के पास मिली मंडी के 24 साल के युवक की लाश, ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला के उपनगर संजौली में एक युवक की लाश मिली है। संजौली में कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले को लेकर कुछ नहीं बोल रही है लेकिन आशंका है कि ड्रग ओवरडोज से मौत हुई है। क्योंकि मौके से नशीला सामान भी मिला है।

जानकारी के अनुसार, शिमला के संजौली में सिमिट्री नामक जगह में कब्रिस्तान है। यहां पर पुलिस को शुक्रवार को युवक के अचेत पड़े होने की सूचना मिली थी। यहां पर एक घर की छत के पास रेत के बोरियां रखी गई थी, जिनके साथ यह युवक गिरा हुआ था।

मृतक की पहचान मंडी जिले के सरकाघाट के बलद्वाड़ा के रहने वाले 24 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ढली पुलिस थाने को सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास एक युवक बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

घटनास्थल से पुलिस को शराब और अन्य नशीली सामग्री मिली है हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने नशा किया था या नहीं। पुलिस ने शव को जांच के लिए IGMC अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एसपीयू मंडी: यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी

हिमखबर डेस्क सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर...

फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिमखबर डेस्क उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड...

Himachal Weather Alert: प्रदेश में 6 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से...