दुष्कर्म के बाद 17 साल की नाबालिग गर्भवती, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

दुष्कर्म के बाद 17 साल की नाबालिग गर्भवती, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल 

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मनी रॉय पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी सोलन को महिला थाना पुलिस की टीम ने 14 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया।

SP गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 7 जनवरी 2025 को घर की सफाई के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई थी।

उपचार के लिए उसे शिमला रेफर किया गया, जहां मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मनी रॉय ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज, 15 फरवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

युवा कांग्रेस नेता की पिटाई; महिलाओं से अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर की धुलाई

हिमखबर डेस्क चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की रिपोह मिसरा पंचायत...

कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा...