पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर करवाया गर्भपात, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर करवाया गर्भपात, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर 

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

पीड़िता ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पुलिस चौकी सुबाथू में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सितंबर 2022 में उसकी जान-पहचान गौरव कुमार पुत्र जगदीश निवासी सुबाथू से हुई थी।

गौरव ने बताया था कि उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है और उसने शादी का वादा किया। भरोसा जीतने के लिए उसने पीड़िता को अपनी मां से भी मिलवाया, जिससे वह शादी के लिए राजी हो गई।

इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी ने डरा-धमकाकर जबरन गर्भपात करवा दिया।

8 नवंबर 2024 को गौरव की पत्नी को उनके संबंधों की जानकारी मिली, तो आरोपी ने पीड़िता से दूरी बना ली और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने 14 फरवरी 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...