नढोली पंचायत में बकरियों को शिकार बना रहे आवारा कुत्ते

--Advertisement--

नढोली पंचायत में बकरियों को शिकार बना रहे आवारा कुत्ते।

 ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले पंचायत नढोली के वार्ड नंबर 5 चेलियां में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गली-मोहल्लों में इन कुत्तों की अराजक स्थिति के कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं चेलियां गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई जब मोहिंदर सिंह की बकरी को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला।

स्थानीय लोग हरनाम सिंह विक्की, जीत कुमार, मोहिंदर सिंह, पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कुमार ने बताया की इन कुत्तों के लगातार हमले से लोग भयभीत हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

क्षेत्रवासियों ने इस बढ़ते खतरे के मद्देनजर प्रशासन और से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों के आतंक के कारण रोजमर्रा के कामों में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, और यह स्थिति जल्द नियंत्रण में लाने की आवश्यकता है।

लोग यह भी चाहते हैं कि इन कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए या उनका उचित उपचार किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...