बेटे से मारपीट कर रहा था दंपति, बीच-बचाव करने आई मां पर दराट से किया हमला

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

चम्बा जिला के भटियात क्षेत्र की सिहुंता पंचायत के सलाड़ा गांव में एक महिला पर दराट से हमला किया गया, जिससे उसकी बाजू में गंभीर चोट आई है।

मामले की शिकायत सिहुंता थाना में दर्ज करवाई गई है, जिसमें महिला ने पड़ोसी दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल महिला स्वर्णा देवी पत्नी वीरेंद्र गांव सलाड़ा डाकघर वलाणा सिहुंता ने बताया कि उसका बेटा किसी काम से घर से बाहर जा रहा था।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक दंपति ने उसे रास्ते से गुजरने के लिए मना किया तथा कहासुनी के बाद उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब वह अपने बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए गई तो व्यक्ति ने उस पर दराट से हमला कर दिया, जिससे उसके बाजू में चोट आई है।

इसके अलावा दंपति ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को मेडिकल काॅलेज चम्बा में घायल महिला का मेडिकल करवाया गया।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल 

उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...