बल्ह विधायक ने खोला चिट्टे के खिलाफ मोर्चा, प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

--Advertisement--

बल्ह विधायक ने खोला चिट्टे के खिलाफ मोर्चा, प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

मंडी – अजय सूर्या

चिट्टे के बढ़ते कारोबार पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का तीखा हमला, सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिट्टे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं और युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।

विधायक ने फेरी वालों पर कड़ाई से कार्य करने के लिए प्रशासन व पुलिस से सिफारिश की है, बाहरी लोग इतने बेफिक्र और बेखौफ कैसे गाँव गाँव घूम रहे हैं यह चिंता का विषय है इन्हें किसकी सह मिल रहीं हैं कौन है जो ये नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा है.

विधायक ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम स्मृतिका नेगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में सभी प्रधान, महिला मंडल, विभिन्न गैर-सरकारी संगठन (NGO), शिक्षण संस्थान, व्यापार मंडल, युवक मंडल और समाज के सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति को जोड़ा जाएगा ताकि समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाई जा सके।उन्होंने के लिए मोर्चा खोल दिया है।

विधायक ने कहा का प्रदेश का भविष्य नशा माफिया के निशाने पर है। चिट्टे जैसे घातक नशे की गिरफ्त में फंसकर बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। इतना सब होने के बावजूद सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

पुलिस द्वारा नशे के बड़े सौदागरों पर शिकंजा न कसने से ऐसा लग रहा है कि या तो इसमें उसकी मिलीभगत है या फिर उन्हें सरकार का संरक्षण मिल रहा है। सरकार ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को प्राथमिकता दे, ताकि देश के भविष्य को बचाया जा सके।

इंदर सिंह गांधी ने कहा कि नशा माफिया ने छोटे-छोटे गांवों में भी पैर पसार लिए हैं। चिट्टे जैसा घातक नशा भी आसानी से मिल रहा है। एक बार नशे की लत लग जाने के बाद उसकी जरूरत पूरी करने के लिए युवा व बच्चे चोरी जैसी अन्य आपराधिक वारदातों में भी संलिप्त होने लगते हैं।

वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विधायक इंदर सिंह गांधी ने कहा कि चिट्टे जैसा जानलेवा नशा बच्चों व युवाओं को आसानी से मिल जाता है, लेकिन न जाने क्यों पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाती। महज कुछ मिलीग्राम या ग्राम चिट्टा पकड़ने पर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस की पहुंच से नशे के बड़े सौदागर बाहर क्यों हैं। इस गंभीर और संवेदनशील मसले पर सुक्खू सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के इलाकों में सतर्क रहें और यदि कोई चिट्टे से पीड़ित है तो उसे उचित सहायता प्रदान करने में सहयोग करें साथ ही नशे के सौदागरों की पहचान कर पुलिस प्रशासन तक उनकी जानकारी पहुंचाने की भी मदद करे।

बल्ह क्षेत्र में नशे की लत तेजी से फैल रही है जिससे कई युवा प्रभावित हो रहे हैं। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय लोग एकजुट होकर इस गंभीर समस्या के खिलाफ आवाज उठाएंगे और प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर करेंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...