जान से मारने व गाली-गलौच करने पर थाना ज्वाली में तीन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

--Advertisement--

सदमे में शिकायतकर्ता व उसका परिवार, घर से नहीं निकल रहे बाहर

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली में गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने पर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुमित परमार निवासी लब ने थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि हितेश्वर सिंह उर्फ हनु निवासी कैहरियां, अविनाश परमार निवासी लब तथा सौरभ निवासी कीमन ने दो फरवरी को शराब के नशे में धुत होकर मुझे व मेरे परिवार को अश्लील गालियां निकाली व मुझे घर से बाहर निकलने के उकसाया।

इसके साथ ही मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में मेरी दुकान व गए पर पत्थरबाजी की है। इसके बाद तीन फरवरी को मैं अपनी बहन को छोड़ने के लिए गया था तो अविनाश परमार व उसके साथियों ने मुझे घर आते वक्त रोककर मुझ पर जानलेवा हमला किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं व मेरा परिवार मानसिक परेशान हो गए हैं तथा हमें जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एसपी अशोक रतन के बोल

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर हितेश्वर सिंह उर्फ हनु निवासी कैहरियां, अविनाश परमार निवासी लब तथा सौरभ निवासी कीमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 126(2), 125, 352, 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...