गरीब और मध्यम वर्ग पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, बजट सत्र से पहले PM मोदी ने की स्तुति

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आह्वान करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी को सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाए जाएंगे। मोदी ने शुक्रवार को संसद परिसर में बजट सत्र से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट न केवल नया विश्वास पैदा करने वाला होगा, बल्कि सुधारों को और बल देने वाला होगा।

उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है, समृद्धि और कल्याण देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। श्री मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी। बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और सत्र चार अप्रैल तक चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...