महाकुम्भ 2025 : पति को रस्सी से बांधकर महाकुंभ में घूम रही पत्नी

--Advertisement--

पति से बिछड़ने के डर से पत्नी ने लगाया गजब जुगाड़, पति को रस्सी से बांधकर महाकुंभ में घूम रही पत्नी

हिमखबर डेस्क

हम सभी ने अक्सर कहीं न कहीं ये बात तो जरूर सुनी होगी की कुंभ में लोग विछड़ जाते है या फिर ये कहते हुए सुना होगा कि ये तो कुम्भ में बिछड़े भाई या बहन है। अकसर हम लोग मजाक के तौर पर भी ऐसा कह देते है लेकिन महाकुम्भ में एक महिला ऐसी है, जिसने कुम्भ में बिछड़ने के डर को ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है, अब इनका ये डर भी लाजमी है क्यूंकि महाकुम्भ में करोड़ों की भीड़ है और ऐसे में अगर एक बार आप खो गए तो बड़ी मुश्किल से ही मिल पाओगे।

इसी डर की वजह से एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिया की हर तरफ अब इन्ही की चर्चा हो रही है। महिला ने अपने पति से बिछड़ने के डर से कमाल का जुगाड़ लगाया है। इनका जुगाड़ इतना कमाल का कि सोशल मिडिया पर ये तेजी से वाइरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर महाकुंभ में घूमने आए एक महिला और पुरुष का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये दोनों पति -पत्नी बताए जा रहे है। और इस कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है की एक महिला अपने सिर पर सामान रखकर चल रही है।

महिला के हाथ में रस्सी बंधी है और रस्सी का दूसरा छोर उसके पति के कमर से बंधा है. मेले की भीड़ में कहीं पति उससे बिछड़ ना जाए इसके लिए महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया है, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। जिसपर लोग खूब कमेंट कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा है रस्सी भले ही पतली है लेकिन बंधन मजबूत है। तो वहीँ एक यूजर ने लिखा है ,बस ऐसे ही बीबी चाहिए। तो एक ने लिखा है सच्चे प्यार की पहचान। वहीं एक ने कमेंट किया पचपन का प्यार। ये तो थी इन लोगों की राय। इस वायरल जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है कमेंट करके हुए जरूर बताएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...