भलाड़ स्कूल के छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

--Advertisement--

रोड़ सेफ्टी क्लब के सौजन्य से पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

ज्वाली – शिवू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में रोड सेफ्टी क्लब के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं भलाड़ स्कूल से भलाड़ चौक तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को मोटर वाहन एक्ट के बारे में विस्तार से समझाया।

प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार के बोल

उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमट पहनना तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनना जरूरी है। वाहन के पूरे कागजात होने भी जरूरी हैं। बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। उन्होंने नशे से दूर रहने की भी अपील की इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार व स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...