हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला

--Advertisement--

हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक डॉक्टर को एक तीमारदार ने पीट दिया। डॉक्टर नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद तीमारदार नोवी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करके अस्पताल के बाहर निकले तो वहां आरोपी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने अपनी कार से रॉड निकाली और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात एक डॉक्टर को तीन लोगों ने अस्पताल के बाहर रॉड से पीटकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। डॉक्टर मयंक नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे।

उस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद तीमारदार नोवी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह डॉक्टर से किसी मुद्दे पर चर्चा करने की बात कहने लगा। डॉक्टर मरीजों की जांच करने में व्यस्त हो गए।

इसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करके अस्पताल के बाहर निकले तो वहां नोवी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने अपनी कार से रॉड निकाली और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग डॉक्टर की मदद के लिए भी आग आ गए।

लोगों की जुटती भीड़ को देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल डॉक्टर को वापस अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। घटना को लेकर डॉक्टरों ने रोष जताया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर से मारपीट मामले की जांच पुलिस गहनता से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...