बनीखेत होटल मैनेजर हत्या कांड: HC का गृह सचिव व चंबा SP को नोटिस, पीड़ित परिवार में जगी नई उम्मीद

--Advertisement--

बनीखेत होटल मैनेजर हत्या कांड: HC का गृह सचिव व चंबा SP को नोटिस, पीड़ित परिवार में जगी नई उम्मीद।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

बहुचर्चित बनीखेत होटल मैनेजर हत्या कांड पर हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका स्वीकारते हुए गृह सचिव और एस.पी. चम्बा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत के इस रुख से पीड़ित परिवार में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

बनीखेत के होटल नेचर वैली में 31 दिसंबर की आधी रात को नये साल का जश्न मनाने के बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद जिसमें होटल के जीएम की जान चली गई। मामले में तीन पुलिस कर्मियों का नामजद किया गया। हिमाचल सरकार ने मामले की गंभीरता और लोगों के गुस्से को देखते हुए मामले की जांच राज्य अपराध जांच विभाग

अभी यह जांच चली हुई है लेकिन इस बीच गृह सचिव हिमाचल व पुलिस अधीक्षक चंबा को माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश ने इस मामले में नोटिस जारी किया है।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संध वालिया और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने राजिंद्र मल्होत्रा की पत्नी राधा के ईमेल के माध्यम से प्राप्त 8 जनवरी,2025 की जनहित याचिका चम्बा के आधार पर यह नोटिस जारी किया है।

जारी हाई कोर्ट नोटिस में सरकार को इस बाबत चार सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश जारी किए है। मृतक राजिंदर मल्होत्रा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि डल्हौजी के पास होटल नेचर वैली में उसके पति, जो जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, की हत्या में स्थानीय पुलिस कर्मियों की संलिप्तता है। प्रार्थी ने पत्र के माध्यम से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...