रेलवे गेटकीपरों के लिए हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 16 को

--Advertisement--

हमीरपुर 04 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटकीपरों के 370 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 16 जनवरी को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं।

चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 35,225 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें खाने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्ससर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चैक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 10 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1 होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...