पूर्ण राज्यत्व दिवस के आयोजन को लेकर किशोरी लाल ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

--Advertisement--

पूर्ण राज्यत्व दिवस के आयोजन को लेकर किशोरी लाल ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

बैजनाथ – आशुतोष 

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के बैजनाथ में आयोजन को लेकर विधायक,किशोरी लाल ने उपमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये।

किशोरी लाल ने कहा कि यह बैजनाथ के लोगों के गौरव की बात है कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह का आयोजन इस बार बैजनाथ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव भूमि बैजनाथ में राज्यस्तरीय समारोह बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस की मुख्य की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस दिन हिमाचल की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...