नर्सिंग संस्थान में दाखिले के नाम पर दो छात्राओं से ठगी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल चंबा के नर्सिंग की दो छात्राओं से ठगी का मामला सामने आया है। दाखिले के नाम पर एक छात्रा से 15,000 रुपये और दूसरी से 10,000 रुपये की ठगी हुई है। प्रशासन को जैसे ही मामले के बारे में सूचना मिली तो तुरंत पुलिस महकमे में मामला भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में गहनता से छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार इन छात्राओं को एक महिला की ओर से कॉल आई थी कि वे नर्सिंग में एक संस्थान में उनकी पढ़ाई करवाएंगी। छात्राओं ने इसके लिए फीस जमा करवा दी। महिला की ओर से उन्हें एक संस्थान का नाम भी बताया। फीस जमा होने के बाद जब छात्राओं ने संबंधित नंबर पर कॉल की तो कोई भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई हैं।

एसपी चंबा अभिषेक यादव के बोल

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्राओं से ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस संबंधित नंबर के बारे में पता लगा रही है और गहनता से साक्ष्य जुटाकर छानबीन में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

हिमखबर डेस्क जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी...

30 जून तक भर्ती होंगे टीचर, हिमाचल सरकार के निर्देश, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ भरने की डेडलाइन तय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों...

नशे के खिलाफ बड़ी पहल: टांडा में डी-एडिक्शन सेंटर की तैयारी, एम्स दिल्ली से सहयोग

हिमखबर डेस्क आधे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने...

चंबा में चलती बस की ब्रेक हुई फेल, बस में सवार थे 50 से ज्यादा लोग

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...