चिट्टे के सेवन से 26 साल युवक की मौत, मंडी शहर के टॉयलेट में औंधे मुंह गिरा मिला युवक, मचा हड़कंप

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

इंदिरा मार्केट मंडी के शौचालय में शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। इस दौरान सिरिंज और लाइटर बरामद हुआ है। ऐसे में संदिग्ध हालात में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार युवक शाम को अचानक शौचालय में गया। युवक ने शौचालय को अंदर से बंद कर दिया। जब काफी देर तक शौचालय बंद रहा तो लाेगों को शक हुआ। इस पर मौके पर स्वच्छता कर्मी ने शौचालय के दरवाजे को खोला तो अंदर युवक बेसुध मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसका पता चलने पर मौके पर दुकानदार और लोग एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान लोकेश उर्फ लब्बू निवासी टारना हिल्स मंडी के रूप हुई है। मृतक के कब्जे से मिले इंजेक्शन और लाइटर से यह मामला नशे से जोड़ा जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला की गई है जान

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना...

नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

हिमखबर डेस्क जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी...

30 जून तक भर्ती होंगे टीचर, हिमाचल सरकार के निर्देश, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ भरने की डेडलाइन तय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों...

नशे के खिलाफ बड़ी पहल: टांडा में डी-एडिक्शन सेंटर की तैयारी, एम्स दिल्ली से सहयोग

हिमखबर डेस्क आधे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने...