शाहपुर पुलिस की शराब माफिया पर कार्रवाई,‌ 3 मामलों में वरामद की 25 बोतल अवैध शराब

--Advertisement--

शाहपुर पुलिस की शराब माफिया पर कार्रवाई,‌ 3 मामलों में वरामद की 25 बोतल अवैध शराब।

शाहपुर – अमित शर्मा

जिला पुलिस द्वारा नशा माफिया के विरुद्ध चलाएं गए अभियान के तहत पुलिस थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने शराब माफिया पर कार्रवाई करते हुए 3 मामलों में 25 बोतल शराब बरामद की है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले मामले में महेन्द्र सिंह पुत्र गैंथा राम निवासी गांव खरीड़ी, डाकघर व तहसील दरिणी जिला काँगड़ा से खरीडी दरिणी रोड पर (9000ML/CL VRV) 12 बोतल देशी शराव मार्का संतरा बरामद की है।

वहीं दूसरे मामले में दीप चन्द पुत्र साधू राम निवासी गांव खरीड़ी, डाकघर व तहसील दरिणी जिला काँगड़ा से गांव खरीडी में (4500 ML/CL VRV) 06 बोतल देशी शराव मार्का संतरा बरामद की है।

तीसरे मामले में अजय कुमार पुत्र सीता राम निवासी गांव मूंदला, डाकघर लदवाडा, तहसील शाहपुर जिला काँगड़ा से लदवाडा में 07 बोतल देशी शराव मार्का संतरा बरामद की है । उंन्होने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उंन्होने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उंन्होने लोगों के अपील की है कि यदि कोई आपके आसपड़ोस में कोई नशा का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस थाना में दें, आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...