सुंदरनगर के प्रसिद्ध राजा होटल जड़ोल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी,भोजन करने उपरान्त कुल्लू-मनाली रवाना

--Advertisement--

सुंदरनगर के प्रसिद्ध राजा होटल जड़ोल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी,भोजन करने उपरान्त कुल्लू-मनाली रवाना।

सुंदरनगर – अजय सूर्या 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्शन सुपरस्टार सुनील शेट्टी अपनी धर्मपत्नी सना शेट्टी के साथ घूमने के लिए प्रदेश के कुल्लू-मनाली पहुंचे है।

शुक्रवार दोपहर को अभिनेता सुनील शेट्टी अमृतसर से सीधा जिला मंडी के सुंदरनगर जड़ोल स्थित अपने मित्र राजा ठाकुर के होटल पहुंचे और उनसे सप्रेम भेंट करने के उपरांत दोपहर का भोजन करके कुल्लू-मनाली के लिए रवाना हुए।

सुनील शेट्टी ने कहा कि राजा ठाकुर उनके मित्र हैं तथा इनके होटल के भोजन का जायका पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुंदरता उनके दिल मे बसी है तथा देवभूमि हिमाचल के लोग बहुत ही प्यारे, सच्चे, व भोले भाले होते हैं।

इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ फोटो और सेल्फियां लेने लोगों का जमावड़ा लग गया। सुनील शेट्टी ने सबके साथ स्नेहपूर्वक शेल्फियां खिंचवाई व राजा ठाकुर से अलविदा लेकर मनाली के लिए रवाना हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...