मोबाइल एटीएम वैन से छलाडा के लोग वितीय साक्षरता के लिए जागरूक

--Advertisement--

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

हिमाचल प्रदेश राज्य स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक वितीय साक्षरता केंद्र चुवाड़ी की ओर से शाखा सिहुन्ता के अधीन ग्राम पंचायत छलाडा के गांव में मोबाईल एटीएम वैन से वितिय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम नवाडॅ के तहत एफआईएफ द्वारा आयोजित किया है। इस शिविर में ग्राम पंचायत छलाडा के ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैंक की चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जैसे सशक्त महिला रिण योजना , आरडी, एफडी, जेएलजी,सेल्फ हेल्पग्रुप ,मोबाइल बैंकिंग का महत्व, हिम पैसा ऐप, पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई बीमा योजना इत्यादि और अन्य ऋण योजना जैसे कि वाहन ऋण, गृह ऋण ,व्यक्तिगत ऋण ,केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऋण, मुद्रा ऋण पीएमईजीपी ऋण इत्यादि के बारे में बताया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुवाड़ी शाखा के वित्तीय सलाहकार विशाल सिंह ने बताया कि इस शिविर 4 बचत खाते, बीमा योजना के अंतर्गत 5,5 व पीएमएसबीवाई व पीएमजेजेबीवाई के प्रपोजल स्वीकृत किए। शिविर में कैशलैस बैंकिंग के बारे में भी लोगों को बताया गया। शिविर में 3एटीएम प्रपोजल और12″हिम”हिम पैसा ऐप” के प्रपोजल स्वीकृत किये गये। इस शिविर में शाखा सिहुंता से पुष्पींदर कुमार व ग्राम पंचायत छलाडा के प्रधान कुलदीप सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...