मेले नू चल चलीए… गाने पर छात्राओं ने खूब जमाया रंग

--Advertisement--

भलाड़ स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावियों को किया सम्मानित

जवाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल जवाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आगाज सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस समारोह में एस एम सी प्रधान सुशविंदर कौर बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। मुख्यातिथि को स्कूल प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार और स्टाफ सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के सामने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल में बच्चों के द्वारा दुपट्टा तेरा नौ रंग दा, मेले नू चल चलीए, स्वागतम गीत, सहित अन्य गतिविधियों में पंजाबी भांगड़ा, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी व पहाडी गानों पर बच्चों ने एक से एक बढ़कर गानों पर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिसमें बच्चों ने सबका मन मोह लिया।

वहीं मुख्यअतिथि सुशविंदर कौर ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया इस दौरान मुख्यअतिथि सुशविंदर कौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोबाइल की लत किशोरी, युवाओं, बच्चों हर वर्ग के लिए हानिकर हो सकती है। वहीं बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर अपना ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पंचायत प्रधान मंगल सिंह, पूर्व एस एम सी प्रधान आशा रानी , ज्ञान चंद, उपप्रधान संध्या देवी, रिटायर कर्नल सुदेश सिंह,जिला परिषद आजू वाला, मनोज धीमान,के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी 2026: रात 11:57 से 12:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए कब करें व्रत का पारण

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए रात...

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

चंबी में फोरलेन पुल तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा हो...