धर्मशाला – हिमखबर डेस्क
उपमुख्य सचेतक बनने के बाद केवल सिंह पठानिया ने आज पहली बार धर्मशाला विधानसभा परिसर में अपने कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कुर्सी गौरव के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारी को भी बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि उपमुख्य सचेतक होने के नाते हिमाचल प्रदेश विधानसभा की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए उसके सुचारू संचालन के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

