बद्दी में ब्लास्ट, 7 साल के मासूम की मौत, 2 घायल, धमाके से ढह गए 2 कमरे

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गैस लीक से सिलिंडर फटने के कारण एक मकान के दो कमरे ढह गए।

जानकारी के मुताबिक भटोलीकलां में सोमवार तडक़े एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मकान के दो कमरे पूरी तरह ढह गए। मलबे में दबने से सात वर्षीय बच्ची चाहत की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण पूरे कमरे में गैस भर गई थी और अचानक एक धमाका हुआ। घटना के वक्त कमरे में पति-पत्नी और उनकी दो बच्चियां ओर उनका भाई सोया था। धमाके के बाद मकान के दो कमरे पूरी तरह से ढह गए और मलबे में दबकर बच्ची की जान चली गई।

हादसे में घायलों को ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत कार्य दल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...