व्हाट्सएप पर भेजें अवैध खनन की फोटो और वीडियो, तुरंत होगी कार्रवाई; उद्योग विभाग ने नंबर किए जारी

--Advertisement--

हिमाचल में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए सघन अभियान आरंभ

शिमला – नितिश पठानियां

उद्योग विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आरम्भ किया है। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व शिकायतें सीधे उद्योग विभाग को प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस संबंध में समयबद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चिित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों और शिकायतों की सूचना व्हाट्सएप नम्बरः 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575 और के माध्मय से प्रदान की जा सकती है।

शिकायत के साथ भौगोलिक निर्देशांक (कॉर्डिनेट्स) यदि उपलब्ध हो, इससे संबंधित फोटो या वीडियो व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इससे विभाग को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों की सूचना प्रदान कर नागरिक पर्यावरण व प्रदेश में बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...