प्रेस रूम की मांग को लेकर मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर ने उठाई आवाज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश प्रेस क्लब की बैठक सोमवार को उपमंडल मुख्यालय में अध्यक्ष विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपमंडल के पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। मुख्य मुद्दा पत्रकारों के लिए उपमंडल मुख्यालय में प्रेस रूम की व्यवस्था का रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रेस रूम की सुविधा के लिए क्लब के पदाधिकारी एडीएम भरमौर से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे। पत्रकारों ने बताया कि जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को भरमौर दौरे के दौरान इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया था। मंत्री ने उपमंडलीय प्रशासन को तत्काल निर्देश जारी किए थे। इसके अलावा, विधायक डॉ. जनक राज के समक्ष भी यह मामला रखा गया था।

पत्रकारों ने बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा फोन ना उठाने की समस्या पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खबरों में विभागीय पक्ष शामिल करना जरूरी होता है, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिलने या ना उठाने से बाधा उत्पन्न होती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को एडीएम भरमौर के समक्ष उठाकर समाधान की मांग की जाएगी।

बैठक में कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, महासचिव अजय शर्मा, रणजीत शर्मा और मनीष ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने क्लब की बेहतरी के लिए अपने सुझाव साझा किए। मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर के इस प्रयास से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान जल्द होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...