फर्जी NEET सर्टिफिकेट के साथ पकड़ा गया हिमाचल का छात्र, AIIMS मेडिकल कॉलेज में लेने गया था एडमिशन

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश का एक छात्र तमिलनाडु में गिरफ्तार हुआ है, वह फर्जी NEET सर्टिफिकेट बनवाकर एम्स मदुरै में एडमिशन लेने गया था।

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश का एक छात्र फर्जी NEET सर्टिफिकेट के साथ पकड़ा गया है। वह एडमिशन लेने के लिए तमिलनाडु के रामनाथपुरम में अस्थायी रूप से चल रहे एम्स अस्पताल में अपने पिता के साथ गया था, जहां वह फर्जी NEET के प्रमाणपत्र के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केनिकराय पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 22 साल के छात्र अभिषेक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी NEET स्कोर प्रमाणपत्र लेकर एम्स मदुरै में एडमिशन लेने आया था। रामनाथपुरम जिला पुलिस ने मामले को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है।

जिसमें बताया गया रामनाथपुरम जिले की केनिकराय पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एम्स मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध शख्स कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए NEET स्कोर का फर्जी प्रमाणपत्र लेकर आया था।

अभिषेक दो बार NEET एग्जाम में रहा असफल

पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान अभिषेक उम्र 22 साल निवासी मंडी जिला हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा से की है और उसने दो बार NEET का एग्जाम दिया, जिसमें वह दोनों बार असफल रहा।

इस साल अभिषेक ने NEET के एग्जाम में 720 में से केवल 60 अंक हासिल किए थे लेकिन AIIMS मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए उसने NEET एग्जाम के स्कोर की एक नकली मार्कशीट तैयार की और अपने परिवार को धोखा दिया।अभिषेक अपने पिता के साथ AIIMS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए रामनाथपुरम आया था। केनिकराय पुलिस अभिषेक और उसके पिता से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके फोन की गहन जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी ई-मेल आईडी की जांच में पता लगा है कि उसने NEET की फर्जी मार्कशीट बनाई थी। अभिषेक के पिता को फर्जी मार्कशीट को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। इसी कारण पुलिस ने केवल अभिषेक को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...