हिमाचल प्रदेश में हिट एंड रन, छोटे हाथी और स्कूटी में भिड़ंत, कारोबारी के बेटे की मौत

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर हिट एंड रन मामले में एक कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोलन में बघाट बैंक के पास एक स्कूटी और छोटे हाथी के बीच में टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के नाम से हुई है और वह सोलन शहर का रही रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हरप्रीत के पिता मनमोहन सिंह सोलन में कारोबारी हैं।

उधर, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इसमें एक स्कूटी और छोटा हाथी टकराते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे ही घटना घटी हरप्रीत निढाल हो कर सडक पर गिर गया और तभी वहां से गुजरता बाइक सवार उसकी मदद के लिए रुका, हालांकि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि स्कूटी सड़क के बीच चल रही थी और इस दौरान छोटे हाथी से जा टकराई हालांकि, टक्कर लगने के बाद भी आरोपी चालक मौके पर नहीं रुका और चलता बना। पीछे से आ रहे दो स्कूटी सवारों ने युवक की मदद की हालांकि, घटना के बाद स्कूटी चालक उठ नहीं पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...