दिवाली के बाद शुरू होगी मल्टी टॉस्क वर्कर भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जलशक्ति विभाग में लटकी मल्टी टॉस्क वर्कर, फिटर और पंप ऑपरेटरों की भर्ती शुरू हो जाएगी। दिवाली के बाद नवंबर में जिले के मंडलाें में इसके लिए साक्षात्कारों को आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में विभिन्न मंडलों में जरूरत के हिसाब से इन पदों को भरा जाना था। जिनके लिए फरवरी माह में फार्म भरवाए गए थे, लेकिन मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से यह भर्ती लटक गई थी।

वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुए उपचुनाव के कारण भी यह भर्ती नहीं हो पाई थी। अब विभाग की ओर इन पदों को भरने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। धर्मशाला मंडल में मल्टी टॉस्क वर्कर, फीटर और पंप ऑपरेटर के करीब 40 पद भरे जाने हैं।

ऐसे जिले के मंडलों में करीब 300 से अधिक पदों पर भर्ती होने है। जल शक्ति विभाग के मंडलों में अधिशाषी अभियंताओं की ओर नवंबर माह के पहले सप्ताह में भर्ती के आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार की तिथि तय की जाएगी। वहीं, इसके बाद साक्षात्कार लेकर मेरिट के आधार पर पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अधिशाषी अभियंता सुमित कटोच के बोल 

धर्मशाला मंडल के अधिशाषी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि दिवाली के बाद मल्टी टॉस्क वर्कर, पंप ऑपरेटर और फीटर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...