सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में एक समान विकास ने पकड़ी तेज गति

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का कार्यकाल बेहद सरहानीय रहा है ।समूचे प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के समय जो विकास की गति थम गई थी, अब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में एक समान विकास ने तेज गति पकड़ी है।

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चालू करने के के लिए प्रदेश भर की जनता कांग्रेस सरकार का आभार जता रही है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली के चलते 28 तारीख को सैलरी पेंशन का ऐलान करके मुख्यमंत्री ने भाजपा की बोलती बंद कर दी है ,सरकार 28 अक्टूबर को सैलरी और पेंशन कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में डाल देगी जिससे प्रदेश सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका सीधा फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठी अफवाहें फैला कर हिमाचल की भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है।रेणु बजवारिया ने कहा कि हिमाचल में आपदा आई जिसे करोड़ो रूपए का नुकसान हुआ।इस आपदा में लोगो की जान भी चली गई।

कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों की पूरी मदद की, मुख्यमंत्री ने अपनी जमा पूंजी भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दे दी लेकिन इन आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने कोई भी मदद नहीं दी। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को देख कर भाजपा बौखला कर गलत बयानबाजी कर रही हैं।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने जनता से जो भी वायदा किया है उसे पूरा किया है। भाजपा ने जनता के लिए घड़ियाली आंसू ही बहाए , प्रधान मंत्री के जुमले सुना सुना कर लोगों को खुश करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के झांसे में नही आने वाली मजबूती से कांग्रेस के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अगले चुनावों में फिर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश

समर्थ-2024 के तहत कलाकारों ने रोहड़ू बस स्टैंड तथा...

नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत...