राजा का तालाब ने फारियां की टीम को वॉलीबॉल में किया परास्त

--Advertisement--

पंडित विपन शर्मा ने ट्राफियां देकर किया सम्मानित

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत कैहरियां में युवा क्लब बसंतपुर द्वारा बसंतपुर में डे-नाइट वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योतिष क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल कर चुके जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

टूर्नामेंट में पहुंचने पर क्लब के अध्यक्ष साहिल शानू, सदस्य टोनी, पिंजू, रजनीश, सुनील कुमार, रवि, रशपाल सिंह, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, संजू कुमार, कुलवीर कुमार, कुलदीप कुमार, पिंकू, बॉबी, सचिन, कृष्ण, अंकित द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष साहिल शानू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला राजा का तालाब व फारियां की टीम के मध्य में हुआ। राजा का तालाब की टीम विजेता जबकि फारियां की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा ने विजेता टीम को 7100रुपए नकद व ट्राफी तथा उपविजेता को 5100रुपए नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे को त्यागकर खेलों में रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने क्लब की भी प्रशंसा की तथा 5100रुपए की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। क्लब की तरफ़ से मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कुलवीर कुमार, कुलदीप कुमार, पिंकू, बॉबी, सचिन, कृष्ण, अंकित इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...