कांगड़ा में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्र के साथ की अश्लील हरकतें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्कूली बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

एसएचओ गगल थाना उद्यम सिंह ने बताया कि शनिवार को शिक्षा खंड धर्मशाला के तहत आते एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को बच्चों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह गिरफ्तारी स्कूली बच्चों के अभिभावकों की ओर से चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायत के बाद हुई थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना गगल के तहत आते एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक की शनिवार को शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर पर की थी।

इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि संबंधित शिक्षक उनके बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी शिकायत संबंधित स्कूल के बच्चों ने अपने अभिभावकों से की थी।

शनिवार सुबह की गई इस शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन एनजीओ हरकत में आई और गगल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। इसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...