डीएवी तियारा में चरित्र निर्माण सत्र का आयोजन

--Advertisement--

तियारा – अमित शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा पंचकोष के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने बताया कि विजया और मोनिका द्वारा जो कि इस सत्र को लेने वाली मुख्य अतिथि थीं। विजया एवम मोनिका ने विद्यार्थियों के आंतरिक विकास उनके अंदर पनप रही धारणाओं के बारे में अवगत करवाया।

इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे मोबाइल और सामाजिक एप्पस से दूर रहें, जंक फूड से दूर रहें, अपने माता पिता का कहना माने, नशे से दूर रहें। इसके अलावा शरीर के भागों में वर्णन करते हुए बताया कि शरीर को तीन भाग में बताया है – स्थूल, सूक्ष्म और कारण।

कर्म प्रधान को प्राथमिकता देते हुए बताया कि अपना कार्य उचित, ईमानदारी से और नेकी से करें। कर्तव्य को मान्यता देते हुए कहा कि हमें समाज, देश , पर्यावरण और अपने परिवार के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए तभी हम एक आदर्श नागरिक बन सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्या ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया और उनका स्कूल आने पर आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...